30 हजार किसानों ने मोबाइल एप से मांगी खाद
रामपुर, जून 27 -- कृषि के क्षेत्र में असीमित संभावनाओं को तलाशने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में रामपुर में लागू किए गए पायलट प्रोजेक्ट का असर अब धरातल पर नजर आने लगा है। इस अभियान में जिले भर से 30 हजार किसानों ने मोबाइल से उर्वरक को बुक किया है। उर्वरक वितरण प्रणाली को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले में मोबाइल ऐप के जरिए खाद (उर्वरक) बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। इस नई प्रणाली से कालाबाजारी और बिचौलियों पर रोक लगाने तथा किसानों का समय बचाने में मदद मिल रही है। कृषि विभाग के अनुसार मोबाइल एप से 25 हजार किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार उर्वरक बांट भी दी गई है। उर्वरक वितरण की नई डिजिटल व्यवस्था के तहत किसान अब मोबाइल एप फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल के माध्यम से घर बैठे खाद की बुकिंग कर सकते हैं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.