30 से शुरू होगा सावन, 28 अगस्त को पूर्णिमा और रक्षाबंधन के साथ समापन
शाहजहांपुर, जुलाई 27 -- शाहजहांपुर। देवों के देव महादेव की आराधना का सबसे पावन महीना श्रावण इस वर्ष 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार सावन का शुभारंभ श्रवण नक्षत्र एवं आयुष्मान योग के दुर्लभ संयोग में हो रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना गया है। श्री रुद्र बाला जी धाम के पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल के अनुसार इस विशेष संयोग में भगवान शिव की उपासना, जलाभिषेक, व्रत और मंत्र जाप का फल कई गुना बढ़ जाता है। सावन मास का समापन 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के साथ होगा। सावन मास भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। पूरे माह शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु पवित्र नदियों से जल लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। धार्मिक मान्यता है कि इस माह श्रद्धापू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.