प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 13 -- Train Diversion News: उत्तर रेलवे के लखनऊ स्थित चारबाग स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण और ओएचई के काम के चलते 14 और 15 सितंबर को मेगा ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इससे 30 से अधिक प्रमुख ट्रेनों को चारबाग से न लाकर लखनऊ शहर के बाहरी स्टेशनों से चलाया जाएगा। लखनऊ आने-जाने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी बाहरी स्टेशनों तक सीमित रहेगा। यात्री रेलवे के ऐप और पूछताछ नंबर 139 पर स्थिति जांच कर निकलें। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता के अनुसार ब्लॉक के दौरान काशी विश्वनाथ, हावड़ा-देहरादून, गोरखधाम, दानापुर-आनंद विहार, अर्चना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें उतरेठिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर अथवा मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर होकर चलेंगी। प्रयागराज संगम-बरेली, प्रयागराज-सहारनपुर और प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्...