30 से जिले में दस्तक दे सकता है मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
महाराजगंज, जून 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भीषण लू व उमस भरी गर्मी से जूझ रहे जिले में 30 जून से मानसून के प्रवेश की प्रबल संभावना है। यदि मौसमी परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो जिले में मानसूनी बारिश का सिलसिला शुरू होगा। इससे तापमान में गिरावट आएगी व लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले कई दिनों से जिले में तेज धूप व गर्म हवाओं का असर लगातार बना हुआ है। दोपहर में चल रही लू ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन हवा में ह्यूमिडिटी 72.4 फीसदी होने के कारण लोगों को 46 डिग्री सेल्सियस जैसी तपिश महसूस हुई। बारिश न होने से हवा में नमी की मात्रा बढ़ने के कारण पसीना नहीं सूख रहा है। इससे लोग चिपचिपी गर्मी से व्याकुल हैं। बिजली की अघोषित कटौती से घरों में रह रहे बच्चे व महिलाएं बेहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.