मुजफ्फरपुर, जून 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 30 से अधिक निजी स्कूल बढ़े शुल्क वापस करने का साक्ष्य शनिवार को नहीं दे सके। प्रमंडलीय आयुक्त ने 59 स्कूलों को सुनवाई में उपस्थित होने का आदेश दिया था। इसमें विभागीय नियम के विपरीत शुल्क बढ़ाने वाले स्कूलों को बुलाया गया था। इन स्कूलों को बढ़े हुए शुल्क को अभिभावकों को लौटाने का आदेश दिया गया था। यह भी पढ़ें- 30 से अधिक स्कूल शुल्क वापस करने का नहीं दे सके साक्ष्यसुनवाई में साक्ष्य प्रस्तुत करने वाले स्कूल सुनवाई में पहुंचे आधा दर्जन स्कूल ही शुल्क वापस करने का साक्ष्य दे सके। इन स्कूलों ने शुल्क वापस करने का फोटो साक्ष्य के रूप में दिखाया। अभिभावकों के एकाउंट में भेजी गई राशि का भी साक्ष्य प्रस्तुत किया गया। सुनवाई में नहीं आने वाले 20 से अधिक निजी स्कूलों को नोटिस भेजने का आदेश ...