अलीगढ़, अगस्त 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) की अलीगढ़ इकाई ने सोमवार को कलक्ट्रेट में एसीएम प्रथम विवेक कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री को संबोधित 30 सूत्रीय ज्ञापन में दवा कंपनियों पर श्रम कानूनों का उल्लंघन का आरोप लगाकर विरोध जताया। राज्य कमेटी के सह सचिव बलवीर सिंह ने कहा कि चारों श्रम संहितों को लागू कर कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। मजदूरों व कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों को छीना जा रहा है। सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों पर अवैध रूप से बिक्री का अनुचित दबाव बनाकर स्थानांतरण, छंटनी और गैर-कानूनी बर्खास्तगी की जा रही है। यह भी पढ़ें- मांगों के समर्थन में मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव संगठन ने सौंपा ज्ञापन मांगों पर विचार नहीं किया तो आंद...