30 सितम्बर तक डिजी लॉकर पर अपलोड होगा यूजी सार्टिफिकेट
पूर्णिया, अगस्त 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोकभवन पटना में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में डिजी लॉकर के मामले को लेकर हुई समीक्षात्मक बैठक में डिजी लॉकर के वेबसाइट पर 30 सितंबर तक डिग्री सार्टिफिकेट अपलोड करने का निर्देश पूर्णिया विश्वविद्यालय को दिया गया है। बैठक में दिये गये निर्देश के आलोक में पूर्णिया विश्वविद्यालय में डिजी लॉकर के वेबसाइट पर डिग्री सार्टिफिकेट अपलोड करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। बैठक के बाद अब तक 70 हजार स्नातक के सार्टिफिकेट डिजी लॉकर पर अपलोड किया जा चुका है। निर्धारित तिथि तक सार्टिफिकेट अपलोड करने के बाद अंकपत्र का दिसंबर माह तक का डाटा तैयार करके डिजी लॉकर के वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने दिया है। निर्देश के आलोक में विश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.