गाजीपुर, मई 1 -- गाजीपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच बंद होने के बाद अब शासन ने वाहनों की मैनुअल फिटनेस जांच दोबारा शुरू करने का आदेश दिया है। दरअसल, जिले में आटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) न होने के कारण भारी और स्कूली, ऑटो सहित अन्य वाहनों को फिटनेस के लिए 80 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ रही थी। इसके लिए वाहन स्वामियों को वाराणसी जाना पड़ रहा था, जिससे भारी असुविधा हो रही थी। केंद्रीय मंत्रालय द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, जिन जिलों में एटीएस नहीं है वहां 30 सितंबर तक मैनुअल जांच की सुविधा मिलेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्रालय ने एक जनवरी से अनिवार्य रूप से एटीएस के माध्यम से फिटनेस कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि, धरातल पर पर्याप्त संसाधन न होने के कारण इस व्यवस्था को चार महीने के भीतर ही बदलना पड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.