प्रयागराज, जुलाई 2 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मानसून को देखते हुए जिले में खनन कार्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने बताया कि यह रोक 30 सितंबर तक लागू रहेगी। इस अवधि में नदी तल पर खनन अवैध होगा। अगर कोई ऐसा कार्य करते पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...