30 सितंबर तक करें पीएमईजीपी व पीएमएफएमई का लक्ष्य पूरा: डीएम
खगडि़या, अगस्त 13 -- खगड़िया। नगर संवाददाता जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के निर्धारित लक्ष्य को 30 सितंबर तक शत-प्रतिशत पूरा करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें डीएम विक्रम विरकर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीएमईजीपी व पीएमएफएमई योजना के समीक्षा के दौरान कही। बैठक में विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयकों, संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परिधि विदिशा ने पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजनाओं की बैंकवार अद्यतन प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पीएमईजीपी के तहत जिले को 69 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.