हजारीबाग, सितम्बर 21 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। आगामी 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए सोमवार को हजारीबाग परिसदन में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

झारखंड बंद के उद्देश्य झारखंड किसान सभा और झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने बंद के उद्देश्यों और जनसमस्याओं से जुड़ी प्रमुख मांगों को मीडिया के सामने रखा। पूर्व सांसद ने कहा कि यह बंद झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा, विस्थापितों के पुनर्वास, किसानों के अधिकारों, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और भाषा-संस्कृति की रक्षा के लिए बुलाया गया है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से बंद को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

किसानों की मांगें उन्होंने आंदोलनकारियों को राजनीतिक मान-सम्मान, अलग पहचान, परि...