30 साल से गोमिया में रह रहे पेंटर की मौत, हत्या का आरोप
हजारीबाग, अप्रैल 16 -- दारू प्रतिनिधि। दारू थाना क्षेत्र के पिपचो निवासी मो मोमिन पेंटर की गोमिया में मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही गांव में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मो मोमिन करीब 30 वर्षों से गोमिया में पेंटर का काम कर रहे थे। गुरुवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें मोमिन मृत अवस्था में मिले। परिजनों के अनुसार, मृतक के सिर पर लकड़ी जैसी किसी भारी वस्तु से वार किया गया है, जिससे उनकी मौत हुई। सूचना पर पहुंची गोमिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण पहुंचे थाना, अविलंब गिरफ्तारी की मांग मृतक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक, मो मोमिन बेहद सरल और शांत स्वभाव के व्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.