नई दिल्ली, फरवरी 23 -- Rashifal Saturn Transit Sun in Pisces Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में शनि और सूर्य की युति का खास महत्व है। दोनों ग्रहों के बीच पुत्र व पिता का रिलेशन माना जाता है। शनि और सूर्य की युति जल्द ही गुरु की राशि में बनने जा रही है। मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं वहीं, सूर्य कुंभ राशि में बैठे हुए हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 मार्च, 2026 को 08:38 पी एम पर सूर्य मीन राशि में एंटर करेंगे। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही शनि के साथ सूर्य की युति बनेगी। गुरु की मीन राशि में शनि और सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है तो कुछ के लिए नेगेटिव भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि शनि और सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है-30 साल बाद गुरु क...