संभल, अप्रैल 18 -- मुबारकपुर बंद गांव में करीब 30 वर्ष पहले खेल के मैदान और खाद के गड्ढों के लिए निर्धारित भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को शुक्रवार को प्रशासन ने सख्ती के साथ ध्वस्त करा दिया। लंबे समय से विवादित इस भूमि पर ग्रामीणों द्वारा दुकानें बनाई गई थीं, साथ ही लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से मदरसा और मस्जिद का निर्माण भी कर लिया गया था। बताया जाता है कि 28 मार्च को प्रशासन द्वारा भूमि की पैमाइश कराई गई थी, जिसमें उक्त निर्माण अवैध पाए गए। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही निर्माण हटाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन पक्का निर्माण होने के कारण वे इसे पूरी तरह ध्वस्त नहीं कर सके। यह भी पढ़ें- संभल में अवैध रूप से बना एक और मदरसा -मस्जिद जमींदोज शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मौके पर दो जेसीबी और दो हाइड्रा मशीनें लगाईं और पूरे निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.