नई दिल्ली, जुलाई 8 -- भारतीय सिनेमा में आज बोल्ड कंटेंट पर फिल्में बनना आम बात हो सकती है, लेकिन आज से ठीक 30 साल पहले इस विषय पर बात करना भी एक बहुत बड़ा टैबू माना जाता था। सोचिए ऐसे माहौल में एक ऐसी फिल्म आई थी जिसमें दो हीरोइनों का किसिंग सीन दिखाया गया था। इस फिल्म ने रिलीज होते ही पूरे देश में तहलका मचा दिया था और बात सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई थी।फिल्म का नाम इस फिल्म का नाम था 'फायर', जिसे मशहूर डायरेक्टर दीपा मेहता ने निर्देशित किया था। इस फिल्म की सबसे खास और चौंकाने वाली बात ये थी कि इसमें कोई छोटे-मोटे कलाकार नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने लीड रोल प्ले किया थी। उनके साथ नंदिता दास थीं, जिन्होंने फिल्म में उनकी पार्टनर का रोल प्ले किया था। यह भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज की स्क्रीनिंग रखेगी द...