हापुड़, अगस्त 21 -- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आह्वान पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि 30 साल के ब्याज का विवरण प्राप्त करने के लिए उन्होंने अपने फार्म जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में जमा कराए थे, ताकि उन्हें बकाया ब्याज की सही जानकारी मिल सके। किसानों का आरोप है कि दूसरे दिन भी कार्यालय में जिला गन्ना अधिकारी और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने के कारण उनका आक्रोश बढ़ गया। किसानों ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए अपना धरना जारी रखने का निर्णय लिया।

धरने का कारण जिला अध्यक्ष अशोक डींगरा ने कहा कि अधिकारी कब तक कार्यालय से बाहर रहेंगे। किसानों को 30 साल के ब्याज क...