नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Rent vs Buying a House: अपना घर खरीदना जिंदगी का सबसे बड़ा फाइनेंशियल फैसला हो सकता है। लेकिन क्या हर महीने ईएमआई भरकर घर खरीदना, सालों तक किराया देने से बेहतर है? जरूरी नहीं। 20-30 साल का होम लोन लेने पर EMI भले ही आपकी पहुंच में लगे, लेकिन ब्याज, डाउन पेमेंट, मेंटेनेंस, प्रॉपर्टी टैक्स और उस रकम के निवेश से मिलने वाले संभावित रिटर्न को जोड़ें तो पूरा हिसाब बदल सकता है। इसलिए सिर्फ 'किराया दे रहे हैं तो पैसा बर्बाद हो रहा है' सोचकर घर खरीदना सही फैसला नहीं है। घर खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि 30 साल की ईएमआई और किराए के बीच असली खर्च कितना है और आपके पैसे के लिए कौन-सा विकल्प ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।सिर्फ किराया और ईएमआई की तुलना करना बड़ी गलती? गोडरेड वेल्थ के चीफ बिजनेस ऑफिसर नीरज महाजन के मुताबिक य...