30 साधकों को योग से जुड़ी जानकारियां दी
पूर्णिया, अप्रैल 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रजनी चौक ठाकुरबाड़ी केंद्र में महिलाओं के लिए एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन भारतीय योग संस्थान द्वारा किया गया। जिसमें 30 योग साधकों ने योग की विशेष जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उपस्थित राज्य प्रधान अजय कुमार सिंह ने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर व्यक्ति किसी न किसी तरह के तनाव से जूझ रहा है। काम का दबाव, जिम्मेदारियां और लगातार भागदौड़ हमारी मानसिक शांति को प्रभावित करते हैं। उन्होंने मानसिक तनाव को कम करने के लिए अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम करने की सलाह दी और कहा कि रोज 5 मिनट तक सांसों पर ध्यान केंद्रित कर गहरी और धीमी सांस लें। इससे मन शांत होता है और मानसिक संतुलन बेहतर होता है। अजय कुमार सिंह ने उपस्थित साधकों को मोटापा से सावधान करते हुए कहा कि वजन बढ़ने से कई प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.