30 सवारियों की क्षमता वाली बस में मिले 168 यात्री
रुद्रपुर, अगस्त 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग की कार्रवाई में सोमवार देर रात लालपुर में एक निजी बस में क्षमता से कई गुना अधिक यात्री मिलने से हड़कंप मच गया। लखीमपुर खीरी से पंजाब के विभिन्न शहरों के लिए जा रही बस में 30 स्लीपर और एक सीट की स्वीकृत क्षमता के बावजूद कुल 168 यात्री सवार मिले। इनमें 138 वयस्क और 30 बच्चे शामिल थे। परिवहन कर अधिकारी जितेंद्र सिंगवान ने प्रभारी सुतैया सचल दल के साथ चेकिंग के दौरान लालपुर में रात करीब एक बजे बस को रोका। जांच में बस बिना परमिट और टैक्स के संचालित होने के साथ ही ओवरलोड मिली। परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग, बिना परमिट, बिना टैक्स समेत अन्य अभियोगों में बस का चालान कर उसे रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में सीज कर दिया। यात्रियों को आगे भेजने के लिए परिवहन निगम से वाहन की व्यवस्था कराने को कहा गया, लेकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.