मोतिहारी, अप्रैल 24 -- बंजारिया। बंजरिया प्रखंड से 30 श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सभी श्रद्धालु को अमरनाथ साइन बोर्ड द्वारा बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 29 जुलाई की तारीख मिली है। अमरनाथ की यात्रा प्रखंड के बंजारिया , सिसवा , सिंघिया हिबन , सिंघिया , चैलहा, पकड़िया गांव के लोग करेंगे । इस यात्रा को लेकर प्रखंड में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है। हालांकि यात्रा को लेकर अभी रेल टिकट नहीं बना हुआ है। रेल टिकट 15 मई को टिकट साइट खुलने पर बनेगा। यात्रियों ने बताया कि वे लंबे समय से अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे और अब रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। यात्रा से पहले सभी श्रद्धालु आवश्यक तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए सभी श्रद्धालुओं ने 19 अप्रैल को सदर अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.