मेरठ, अप्रैल 27 -- गर्मी के बढ़ते प्रकोप और आगामी लू (हीट-वेब) की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मेरठ ने जिले के करीब 30 मुख्य विभागों को सक्रिय करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने निर्देश जारी कर कहा कि अब सभी विभाग मिलकर लू के खतरों को कम करने और आम जनमानस को राहत पहुंचाने के लिए काम करें। डीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में स्पष्ट किया है कि लू से बचाव के लिए केवल एक विभाग नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और नगर निगम जैसे 30 विभागों को अपनी-अपनी भूमिका निभानी होगी। यह भी पढ़ें- राजधानी के 'थर्मल हॉटस्पॉट' की पहचान के साथ विशेष ध्यान दे रही दिल्ली सरकार डीएम ने यह भी कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी लू से बचाव ...