30 विद्यालय के आचार्यो के बीच साड़ी का वितरण
चतरा, फरवरी 23 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में सोमवार को एकल अभियान के तहत 30 गांव के आचार्यो के बीच साड़ी का वितरण किया गया। साड़ी का वितरण सिमरिया संच के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने आचार्यो को हरेक दिन विद्यालय पहुंचकर बच्चो को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने को कहा। उन्होंने आचार्यो बच्चो को व्यवहारिकता ज्ञान भी देंने की बात कही। इसके बाद विद्यालय संचालन पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। वही पंचमुखी शिक्षा पर जोर, बच्चो को संस्कार देने, दीवाल लेखन, जैविक खेती और साप्ताहिक सत्संग करने के बारे में जानकारी दी गयी। मौके पर अंचल अभियान प्रमुख प्रेम राम, संच प्रमुख संजय कुमार, आचार्य तेतरी देवी, ममता देवी, नीलम देवी, प्रीति कुमारी, अंकु कुमारी समेत आचार्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.