बोकारो, सितम्बर 17 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो में सरवाईकल कैंसर की जांच को लेकर दस दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण ने बताया कि तीस नए सीएचओ जो अभी तक सरवाईकल कैंसर पर प्रशिक्षित नही थी उन्हें दस दिनों का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि कैंसर तेजी से बढ रही है जो गंभीर और जानलेवा तथा स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। कैंसर के बढ़ते खतरों को लेकर लोगों को जागरूक करने को लेकर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि एनसीडी कोषांग की ओर से सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मुख कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर व सरवाईकल कैंसर की जांच की जाती है। सीएस ने कहा कि 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की महिलाओं में सरवाईकल कैंसर की जांच अवश्य कराना चाहिए ताकि समय रहते इसकी पहचान कर उपचार किया जा सके। अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.