इटावा औरैया, जनवरी 7 -- इटावा, संवाददाता। कई वर्षों से बंद पड़ी बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी-पैक्स कन्धेसी पचार सरकारी संघ भरथना का दोबारा संचालन शुरू हो गया। समिति के पुनः सक्रिय होने से क्षेत्रीय किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही किसानों को खाद का वितरण भी किया गया। बृजराज नगर स्थित उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि के परिसर में संचालित होने वाली समिति का उद्घाटन सहायक निबंधक सहकारिता कमलेश कुमार वर्मा ने किया। उनके साथ सचिव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक राजन कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील भरथना संजय तिवारी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव ने फीता काटकर करीब 30 वर्षों से बंद समिति को फिर से चालू कराया। अधिकारियों ने मौजूद किसानों को खाद वितरित की और सहकारिता के माध्यम से मिलने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.