बरेली, अगस्त 6 -- बरेली। श्री बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, जोगी नवादा से गुरुवार को 30 वर्ष पुरानी कांवड़ यात्रा भव्य रूप से कछला घाट के लिए रवाना हुई। महंत सतीश राठौर और महंत राजेश राठौर के नेतृत्व में निकले जत्थे में करीब चार हजार कांवड़िए शामिल हुए। यात्रा में 250 बैकुंठ कांवड़, 50 कलश कांवड़ और 50 खड़ेश्री कांवड़ आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिर के महंत सुधीर नारायण गिरी, महंत केदारपुरी, मेयर डॉ. उमेश गौतम सहित अन्य अतिथियों ने भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। कांवड़िए कछला घाट से गंगाजल लेकर नौ अगस्त को मंदिर लौटेंगे, जिसके बाद सोमवार तड़के भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बारिश में भी कांवड़ियों में उत्साह यह भी पढ़ें- सावन कांवड़ यात्रा मार्ग: आज से 6 दिन दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रूट डायवर्जन यह भी पढ़ें- Bareily News: ...