30 वर्षों से फरार लाल वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़ा
सिमडेगा, मई 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में दुर्घटना मामले का 30 वर्षों से फरार लाल वारंटी को पुलिस ने दबोच कर मंगलवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि थाना कांड संख्या 43/96 के तहत दर्ज दुर्घटना के एक मामले का नामजद आरोपी पुरन कच्छप 30 वर्षों से फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा इसपर स्थाई वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.