पूर्णिया, अप्रैल 1 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में सेवानिवृत्त चौकीदार कमल पासवान को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें माला, अंगवस्त्र एवं उपहार सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि कमल पासवान ने एक जुलाई 1996 को चम्पानगर थाना में योगदान दिया था और करीब 30 वर्षों तक सेवा दी। उन्होंने कहा कि कमल पासवान मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। चौकीदारों को ग्रामीण पुलिस कहा जाता है, क्योंकि गांव स्तर पर सबसे पहले वही पुलिस की भूमिका निभाते हैं और उनसे ही महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त होती हैं। इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर राय, पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार दुबे, रणवीर सिंह, राकेश कुमार सिंह, मो. मुसर्रफ, नीरज कुमार, शंकर पासवान, मो. सद्दाम, शंकर कुमार पासवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.