30 वर्षों की सेवा के बाद गांव लौटे जेसीओ का किया स्वागत
रांची, मई 10 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू के बाड़े गांव में रविवार को भारतीय सेना के जेसीओ सत्येंद्रनाथ सिंह के सेवानिवृत्ति के बाद गांव लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। गांव के लोगों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अभिनंदन किया। बाड़े गांव निवासी स्व. मनबहाल सिंह के सबसे छोटे पुत्र सत्येंद्रनाथ सिंह ने भारतीय सेना में करीब 30 वर्षों तक सेवा दी। अपने सैन्य सेवा काल में उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध, 2017 के डोकलाम विवाद, गलवान घाटी से जुड़े अभियानों तथा ऑपरेशन सिंदूर में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा उन्होंने पंजाब, लेह-लद्दाख, जैसलमेर और नागालैंड जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी सेवाएं दीं। यह भी पढ़ें- मिलिए पहाड़ की रग-रग से वाकिफ नए CDS सुब्रमणि से, उत्तराखंड से खास लगाव; जवानों के शरीर पर लगी जोंक खुद हटाते थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.