अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता । अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर (भीखपुर) गांव में रविवार सुबह करीब पांच बजे एक 30 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अंतिमा जायसवाल (30) पत्नी विपिन जायसवाल, निवासी मोहिद्दीनपुर (भीखपुर), थाना अकबरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।घटना की जानकारी महिला के मायके पक्ष को उसके पति द्वारा दी गई है। पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। अकबरपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ...