सोनभद्र, अप्रैल 1 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। एनसीएल परियोजनाओं में संविदा ऑपरेटर की भर्ती के नाम पर लाखों रुपए लेने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 30 लोगों का लाखों रुपये वापस भी कराया है।शक्तिनगर थाना प्रभारी कमलनयन दुबे ने बताया कि बस स्टैंड निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने खाते में लगभग 30 लोगों से कुल लाखों रुपये लेने का मामला सामने आया है। बीना निवासी कृष्णा कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की है। बताया कि नौकरी के नाम पर पैसा देने वाले लोगों का पैसा वापस कराया जा रहा है। वही इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी नौकरी के झांसे में आकर किसी को पैसे न दें। अगर कोई भी व्यक्ति पैसा मांगता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उसके खिलाफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.