30 लीटर देसी शराब बरामद, महिला तस्कर फरार
सुपौल, मई 9 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि त्रिवेणीगंज पुलिस ने शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र की लतौना दक्षिण पंचायत के शिवनगर स्थित सरदार टोला में प्रमोद सरदार के आवासीय परिसर में छापेमारी कर अलग -अलग प्लास्टिक के गैलन में रखी कुल 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। जबकि महिला शराब तस्कर मौके से फरार हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के लतौना दक्षिण पंचायत के शिवनगर स्थित सरदार टोला में प्रमोद सरदार के आवासीय परिसर में अवैध देसी चुलाई शराब की बिक्री व पीने-पिलाने का काम करता है। इसके सत्यापन में शुक्रवार शाम करीब सात बजे शिवनगर स्थित सरदार टोला में प्रमोद सरदार के आवासीय परिषर में छापेमारी कि गई तो उनके आवासीय परिषर में रखे पीले कलर के अलग-अलग प्लास्टिक के गैलन में रखी 30 लीटर देसी चुलाई शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.