सीवान, अप्रैल 29 -- पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए शिव कुमारी देवी को 30 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। वह पचरुखी गांव की रहने वाली बताई जाती है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्...