सीवान, अप्रैल 8 -- सिसवन। चैनपुर ओपी थाना के नयागांव मोड़ से सोमवार की देर शाम 30 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चैनपुर ओपी के एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नयागांव व वावनडीह मोड पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक कारोबारी के पास से 30 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। साथ ही कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कारोबारी सारण जिले के रसूलपुर थाना के देवपुरा गांव निवासी सुदामा राय का पुत्र पंकज राय के है। शराब अधिनियम कानून के तहत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को सीवान जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...