जहानाबाद, जून 15 -- मेहंदीया, एक संवाददाता। परासी थाना की पुलिस ने शनिवार की रात गस्ती के दरमयान थाना क्षेत्र के राम लगन बिगहा ग्राम के समीप से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों के गिरफ्तार किया, जिनके पास से 30 लीटर देसी शराब मिली। दोनों युवक परासी थाना क्षेत्र के सुमेरा ग्राम के ही निवासी हैं। इन दोनों की पहचान संतोष पटेल एवं बलिराम कुमार के रूप में की गई है। परासी थानाध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि शनिवार की देर रात पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दरमयान राम लग्न बिगहा के पास से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए, जिन्हें संदेह के आधार पर रोका गया। रोकने के बाद मोटरसाइकिल से एक बोरे में 30 लीटर देसी महुआ शराब मिली, जिसके बाद दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया। फोटो- 15 जून अरवल- 15 कैप्शन- परासी थाने में देसी शराब की पाउच के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.