रायबरेली, मार्च 19 -- रायबरेली। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र पांच में सरिता सिंह ने टीम के साथ कई स्थानों पर दबिश दी। टीम ने लालगंज के भीरा गोविंदपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों में दबिश दी। इस दौरान जिले में कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब और 40 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। इसमें दो पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...