30 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन गिरफ्तार
सोनभद्र, मई 9 -- म्योरपुर। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को विभिन्न स्थानों से कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गये तीनों के आरोपियों का आबकारी एक्ट में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से दस-दस लीटर कच्ची शराब के साथ रामफल पुत्र मोहर शाह निवासी काचन, हुकूमचंद पुत्र मुन्नाराम निवासी कुसम्हा, राकेश पुत्र सीताराम निवासी गोविंदपुर को गिरफ्तार किया। तीनों पुलिस को देख छिपने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को संदेह होने पर जब उन्हें पकड़ कर उनकी जामा तलाशी ली गई और उनके निशानदेही पर छुपाये गये जरकीन में 10-10 लीटर शराब बरामद की गई। पकड़े गये आरोपियों का चालान कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.