रुद्रपुर, मई 10 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बिंदुखेड़ा मार्ग से एक व्यक्ति को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजेंद्र सिंह पुत्र जसपाल निवासी ग्राम अर्जुनपुर, थाना रुद्रपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ठंडी सड़क मोड़ पर सफेद कट्टा लेकर खड़ा था और पुलिस वाहन देखकर खेतों की ओर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में कट्टे से 115 भरे पाउच, पांच खाली पाउच और एक लीटर शराब का नमूना बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...