पीलीभीत, अप्रैल 18 -- बिलसंडा। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्राम ईंटगांव में बने बारातघर का विधायक ने शुक्रवार को उद्घाटन किया। कहा, बारातघर बनने से ग्रामीणों के लिये सहूलियत होगी। विधायक ने कहा, सामुदायिक भवन बनने से सभी आयोजन गांव में ही हो सकेंगे। बोले, हर गांव में सरकार ऐसे ही भवन बनाएगी। 30 लाख की लागत से इस बारात घर का निर्माण किया गया है । इस दौरान प्रधान रोहित कुमार, अशोक कुमार, रामकुमार समेत कई लोग मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...