30 लाख से तीन नालों की ठेके पर होगी सफाई
हरदोई, मई 12 -- हरदोई। नगर पालिका परिषद शहर के तीन बड़े नालों की सफाई ठेके पर कराएगा। यह काम 31 मई तक पूरा करने के निर्देश हैं। दावा है कि मानसून आने से पहले ही मानकों के अनुरूप नाले की सिल्ट सफाई हो जाएगी। शहर में पोस्टआफिस, एआरटीओ कार्यालय, धन्नूपुरवा, पिहानी चुंगी क्षेत्र से बड़े नाले निकले हैं। इनकी लंबाई दो से लेकर तीन किमी है। ये काफी चौड़े नाले हैं। वहीं, करीब 49 छोटे नाले हैं। नगर पालिका के जिम्मेदारों ने बताया कि 25 कर्मचारी नियमित नाला सफाई में लगे हैं। दो कर्मचारी इनकी देखरेख में लगे हैं। नगर पालिका के सफाई काम देख रहे लिपिक नीरज अवस्थी भी नाला सफाई की निगरानी में लगे हैं। बताया गया कि करीब 30 लाख रुपये ठेका देकर बड़े नाले साफ कराए जा रहे हैं। चेयरमैन सुखसागर मिश्र का कहना है कि ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि नाला सफाई में समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.