बांका, फरवरी 22 -- बौंसी। बौंसी थाना क्षेत्र के भायाभीठा मोहल्ले में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व नकदी की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस मामले में भाया भीठा निवासी पीड़िता श्वेता देवी, पति डिप्टी नारायण सिंह ने शनिवार को थाना में चोरी के संबंध में एक आदमी की दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि शुक्रवार की रात पूरा परिवार प्रतिदिन की तरह भोजन कर सो गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखे सामान को खंगालते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार सुबह जब पीड़िता की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि घर की खिड़की टूटी हुई है तथा कमरे के भीतर अलमारी, बक्सा और अन्य सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद परिजनों को चोरी की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.