प्रयागराज, सितम्बर 21 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। करेली थाने में दर्ज जमीन कब्जा करने के प्रयास और 30 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में सोमवार को माफिया अतीक अहमद के दूसरे नंबर के बेटे अली अहमद की जिला न्यायालय प्रयागराज में पेशी हुई। झांसी जेल में बंद अली को कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज लाकर सेशन जज शैलेंद्र मणि त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया। इस मामले में असद कालिया भी आरोपी है। अदालत ने पहले से तैयार प्रश्नावली के आधार पर अली अहमद से सात सवाल क्रमवार पूछे। सुनवाई के दौरान अली और असद की ओर से अधिवक्ता मौजूद रहे। अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता केके मिश्रा ने पक्ष रखा। यह भी पढ़ें- अतीक अहमद के बेटे अली के काफिले के पीछे दिखी भाई अहजम की गाड़ी, पुलिस ने रोकाअदालत की कार्यवाही अदालत ने प्रश्नावली में शामिल सवालों को एक-एक कर अली ...