रांची, मई 11 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में साइंस लैब के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा 30 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कराया जा रहा है। भवन निर्माण में अनियमितता की सूचना मिलने पर सोमवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी और प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान दोनों ने पाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। आरोप है कि संवेदक और विभागीय अभियंता की मिलीभगत से भवन निर्माण में बांग्ला भट्ठा की ईंट और निम्न गुणवत्ता के छड़ का उपयोग किया जा रहा है। जिप उपाध्यक्ष और प्रखंड प्रमुख ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह गंभीर अनियमितता है। उन्होंने मामले की शिकायत उपायुक्त और शिक्षा सचिव से करने की बात कही।

हिंद...