मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कच्ची पक्की ओपी के सुस्ता महाराण प्रताप मोहल्ला निवासी नागेंद्र सिंह के घर से 30 लाख रुपये के गहने चोरी के मामले में अपराधियों का सुराग ढूंढ़ने के लिए पुलिस टीम बुधवार को भिखपुरा मोहल्ला इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला। बीते दो अप्रैल की रात घर के पीछे की खिड़की तोड़कर चोर अंदर प्रवेश किए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उससे तीस लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। दूसरे कमरे में सोए नागेंद्र सिंह और उनकी पत्नी के कमरे को बाहर से ही लॉक कर दिया। सुबह चार बजे के करीब नागेंद्र लघुशंका के लिए जगे तो गेट बाहर से ही बंद पाया। तब उन्होंने रात में ही पड़ोसियों को कॉल कर जगाया। पड़ोसियों के गेट खुलने पर पति पत्नी कमरे से निकले तो चोरी की जानकारी हुई। एसड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.