30 लाख की संपत्ति चोरी के आरोपित को गिरफ्तार कर ले गई असम पुलिस
मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मुजफ्फरपुर। घर में घुसकर 26.50 लाख के गहने व 3.50 लाख नकदी चोरी करने के आरोपित कुढ़नी थाना के चंद्रहटी गांव के गोलू शर्मा को असम पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे एसीजेएम-प्रथम पश्चिमी के कोर्ट में पेश किया गया। असम के कोर्ट में उसे पेश करने के लिए आठ दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की अर्जी दाखिल की गई। कोर्ट ने तीन दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की अनुमति दे दी। असम के अंगलोंग जिला के दीपू टाउन निवासी विक्की गुप्ता ने उसके विरुद्ध आठ मई को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि घर में घुसकर गोलू ने उसकी पत्नी रेणु गुप्ता के लगभग 26.50 लाख रुपये के गहने व 3.50 लाख रुपये चोरी कर लिये थे। यह भी पढ़ें- 30 लाख की संपत्ति चोरी के आरोपित को गिरफ्तार कर ले गई असम पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.