देवरिया, दिसम्बर 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के 33/11 विद्युत उपकेंद्र भटवलिया पर लगभग 30 लाख की लागत से नया फीडर स्थापित किया जाएगा। रविवार से नया फीडर लगाने का काम भी शुरू हो गया। नए फीडर के स्थापित होने से कचहरी फीडर का लोड कम हो जाएगा और गर्मी में फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व लोकल फॉल्ट की समस्या से निजात मिल जाएगी। शहर के भटवलिया स्थित कचहरी फीडर से विभिन्न सरकारी कार्यालयों सहित रामनाथ देवरिया आंशिक, सिविल लाइन रोड, मुंशफ कालोनी सहित अन्य मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति होती है। इस फीडर पर लगभग साढ़े चार हजार उपभोक्ता हैं। इसके चलते फीडर ओवर लोड में चल रहा था। जिससे जाड़े के दिनों को छोड़ दिया जाए तो गर्मी व बरसात के मौसम में उपभोक्ताओं को वोल्टेज व लोकल फाल्ट की समस्या से आए दिन जूझना पड़ता था। उपभोक्ताओं की इस समस्या...