मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- मिर्जापुर। ड्रमंडगंज और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार बरम बाबा मंदिर के पास क्रेटा से 30 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब दो तस्करों को धर दबोचा। दोनों तस्कर बिहार के निवासी हैं। हरियाणा से शराब लेकर बिहार जा रहे थे। सीओ लालगंज अमर बहादुर ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है। सीओ लालगंज ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग कार में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने ड्रमंडगंज के बरम बाबा मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग करने लगी, तभी एक क्रेटा कार आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने वाहन के चालक को रुकने का इशारा किया, चालक ने वाहन रोक दी। वाहन की तलाशी ली तो काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस कार और सवार लोगों को थाने ले आई। कार से रायल रण थम्भौर-10 बोतल, 100 पाइपर डिलक्स 05 बोतल, जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.