30 लाख की अफीम सहित नेपाली महिला गिरफ्तार
बहराइच, अगस्त 17 -- रुपईडीहा, संवाददाता। स्थानीय पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने रविवार की शाम 7 बजे एक 65 वर्षीया महिला को नेपाली अफीम सहित गिरफ्तार किया है। रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार की शाम 7 बजे पुलिस टीम नेपाल से आने वाले लोगों की जांच कर रही थी। इतने में एक रिक्शे पर आ रही महिला को संदेह होने पर महिला आरक्षियों के साथ जांच के लिए कैम्प के अंदर भेजा गया। इसकी कमर में बंधी ढाई किलो शुद्ध नेपाली अफीम बरामद हुई। महिला की पहचान 65 वर्षीया मनपुरा बूढ़ा मगर पुत्री मन बहादुर बूढ़ा मगर निवासिनी गांव सभा थवांग वार्ड नं 5 जिला रोल्पा राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। महिला के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय बहराइच भेज दिया गया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक , एसआई अजय कुमार, का. विकास प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.