30 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
मैनपुरी, मई 26 -- पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिछवां थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 30 लाख से अधिक की अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब के साथ ही एक अंजर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का सदस्य भी गिरफ्तार किया है। ये शराब पंजाब से बिहार डीसीएम से भूसे में छिपाकर ले जायी जा रही थी। मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेजा गया है। मंगलवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि 25 मई की शाम बिछवां थाना प्रभारी आशीष दुबे, स्वाट टीम प्रभारी गगन कुमार गौड़ और सर्विलांस प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मुखबिर की सूचना पर किन्हावर मोड़ के निकट जीटी रोड के किनारे एक बिना नंबर की डीसीएम को रुकवाया। यह भी पढ़ें- 30 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार बिना नंबर की डीसीएम में भूसा भरा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.