नई दिल्ली, अगस्त 25 -- हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ पर शुरुआती 2 दिन में 19 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। आईपीओ में दांव लगाने का मौका अभी बचा हुआ है। हाई-टेक इंजीनियर्स का आईपीओ गुरुवार 27 अगस्त तक खुला हुआ है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर तगड़े प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बढ़कर 56 पर्सेंट के ऊपर पहुंच गया है। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 136 करोड़ रुपये तक का है। 53 रुपये शेयर का दाम, 30 रुपये पहुंच गया है ग्रे मार्केट प्रीमियमहाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ (Hy-Tech Engineers IPO) में शेयर का दाम 53 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 30 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अगर हाई-टेक इंजीनियर्स के मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से देखें तो कंपनी के श...