30 युवाओं को मिला पर्यटन व आतिथ्य का प्रशिक्षण
रांची, सितम्बर 12 -- रांची। एनटीपीसी लिमिटेड ने सीएसआर पहल के तहत हजारीबाग कोयला खनन परियोजना से प्रभावित 30 युवाओं को 7 माह का आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया। टाटीसिलवे स्थित केंद्र में युवाओं को पर्यटन एवं आतिथ्य (फूड एंड बेवरेज) क्षेत्र के लिए नि:शुल्क तैयार किया गया। समापन समारोह में एनटीपीसी माइनिंग मुख्यालय के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रभात राम ने सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने सपनों को पूरा करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.